मुरादाबाद: अटल पथ के पेड़ों की कुंडली बनाएगा निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अटल पथ पर मुस्कुराने वाले औषधीय और सदाबहार पौधे रोमांच करेंगे। नगर निगम उनकी कुंडली बनाएगा। इनकी डॉक्यूमेंट्री तैयार होगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने इस काम का निर्णय लिया है। पीलीकोठी चौराहा- सिविल लाइंस थाना गेट- -पुलिस अस्पताल-आयुक्त आवास होते पीएसी तिराहा तक की सड़क व्यवस्थित कर दी गई है। पटरी पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अटल पथ पर मुस्कुराने वाले औषधीय और सदाबहार पौधे रोमांच करेंगे। नगर निगम उनकी कुंडली बनाएगा। इनकी डॉक्यूमेंट्री तैयार होगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने इस काम का निर्णय लिया है। पीलीकोठी चौराहा- सिविल लाइंस थाना गेट- -पुलिस अस्पताल-आयुक्त आवास होते पीएसी तिराहा तक की सड़क व्यवस्थित कर दी गई है।

पटरी पर लोगों को पैदल चलने के लिए सड़क निर्मित की गई है। ओपन जिम, विश्राम स्थल तैयार हो गए हैं। रास्ते में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की मूर्ति स्थापना प्रक्रिया में है। सड़क के दोनों ओर अनगिनत बेशकीमती पौधे हैं। किनारे बालमखीरा अपने औषधीय गुणों पर इतरा रहा है। इसके फल और लकड़ी वैद्यजन ढूंढते रहते हैं।
पपड़ी पौधा, चिलबिल, अमलतास, गुलमोहर, बरगद, पीपल, आंवला, गरुड़ प्लांट, रीठ के पौधे इस क्षेत्र की थाती हैं। पांच जून को पर्यावरण दिवस पर आरोज्ञ वाटिका का आयोजन होना है, जिसमें प्राकृतिक संपदाओं का चित्रण होगा। 50 साल से अधिक उम्र के पौधों का विवरण अंकित किया जाएगा।

हिंदू कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनामिका त्रिपाठी का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इस बात की व्यापक कार्ययोजना है। इसमें औषधि पौधों का संरक्षण होना है। यानी कि 50 साल की उम्र वाले पौधों का इतिहास संकलित किया जा रहा है।

औषधीय गुण और सुंदरता की छटा में चार चांद लगाने वाले इन पौधों की डॉक्यूमेंट्री बनेगी। हरा भरा और शीतल छांव का यह इलाका शहर की विशिष्टता का दर्शन कराएगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मा‍ंग को लेकर धरने पर बैठी पीड़िता

संबंधित समाचार