बहराइच: चोरों ने नकदी समेत उड़ाई दो लाख की संपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच
बहराइच। जरवल कस्बे के मोहल्ला अग्रवाल निवासी एक ग्रामीण के मकान में चोर छत के सहारे घुसे। चोरों ने 30 हजार रूपए नकदी और महिलाओं के जेवरात समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जरवल के …
बहराइच। जरवल कस्बे के मोहल्ला अग्रवाल निवासी एक ग्रामीण के मकान में चोर छत के सहारे घुसे। चोरों ने 30 हजार रूपए नकदी और महिलाओं के जेवरात समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला अग्रवाल निवासी छंगालाल पुत्र राम मनोहर परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। मंगलवार रात छत से हुए चोर मकान में घुसे। चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया। इसके बाद 30 हजार रुपए नकदी, तीन महिलाओं के जेवरात, कपड़ा और बर्तन की चोरी की।
सुबह चोरी की जानकारी हुई तो सभी ने देखा कि समान बिखरे पड़े हैं। इस पर छंगालाल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना क्षेत्र में बिजली चोरी करते 11 लोग पकड़े गए
