काशीपुर: राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति के लिए ब्लॉक के 28 छात्र-छात्राएं चयनित
काशीपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय सह साधन योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) समेत विभिन्न छात्रवृत्ति के लिए ब्लॉक से जिले में सबसे अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन होने पर शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल है। दरअसल डेढ़ महीने पूर्व राष्ट्रीय सह साधन योग्यता, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति, डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन …
काशीपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय सह साधन योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) समेत विभिन्न छात्रवृत्ति के लिए ब्लॉक से जिले में सबसे अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन होने पर शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल है।
दरअसल डेढ़ महीने पूर्व राष्ट्रीय सह साधन योग्यता, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति, डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। मंगलवार की शाम परीक्षा घोषित किया गया है। जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़कपुर देवीपुरा के छात्र हीरा कश्यप, प्रियांशी, जीबी पंत इंटर कॉलेज के त्रिदेव कुमार, साहिल, दिवाकर सिंह, मोहम्मद अयान, कृष्ण कुमार, मोहम्मद अनस मंसूरी, किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी के छात्र राहुल टम्टा, हरिओम विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह, दीक्षा सती, प्रिंस, विशाल, राउवि मानपुर की शिवानी रावत, यश कुमार, ऋषभ, नैंसी, लक्की, मनीषा, जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज की प्रिया, अंशिका सिंह, राउवि हेमपुर डिपो के अभिनव, स्नेहा, जीजीआईसी काशीपुर की सिमरन, जीआईसी प्रतापपुर के हर्ष गिरी, तनीषा, रितिका का डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति, एनएमएमएस, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है।
खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय एनएमएमएस छात्रवृत्ति और राज्य स्तर की डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति के लिए ब्लॉक से 28 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर बीईओ आरएस नेगी, जीबी पंत इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, प्रधानाचार्य डॉ. किरन सिंह, प्रधानाचार्य बबली यादव, राजू गौतम, अमित नारंग, प्रमोद कुमार, प्रिया, ममता कोहली, प्रगति शर्मा, जगदीश चंद्र पांडे, गुलाब चंद्र, श्वेता रानी आदि ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
