बरेली: शासन के अनुमोदन के बाद तस्कर प्रधान पर पिट-एनडीपीएस की कार्रवाई
अमृत विचार, बरेली। स्मैक माफिया छोटे प्रधान पर पुलिस और शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। सफेमा के तहत एनबीसी प्रधान और उसके रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई 50 करोड़ की संपत्ति को पहले भी सीज कर चुकी है। अब शासन के अनुमोदन के बाद पुलिस ने छोटे उर्फ शाहिद खान के खिलाफ …
अमृत विचार, बरेली। स्मैक माफिया छोटे प्रधान पर पुलिस और शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। सफेमा के तहत एनबीसी प्रधान और उसके रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई 50 करोड़ की संपत्ति को पहले भी सीज कर चुकी है। अब शासन के अनुमोदन के बाद पुलिस ने छोटे उर्फ शाहिद खान के खिलाफ पिट- एनडीपीएस की कार्रवाई की है। इसके तहत अब एक साल तक उसको जमानत नहीं मिल सकती।
फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा गांव निवासी छोटे प्रधान उर्फ शाहिद को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया था। तब पुलिस को उसके पास से 20 किलो स्मैक बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए एनसीबी की सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनुपुलेटर्स एक्ट-1976) को रिपोर्ट भेजी थी।
एनसीबी की जांच ने आरोपी छोटे को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने जब उसकी संपत्ति की जांच की तो पता चला की उसके पास 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके बाद पुलिस ने अपनी रिपोर्ट सफेमा को भेज दी। जिसके बाद उसकी छोटे की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया। अब शासन के अनुमोदन के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पिट-एनडीपीएस की कार्रवाई की है। इसके तहत अब उसकी एक साल तक जमातन नहीं हो सकी। यह लगभग एनएसए की तरह की कार्रवाई है।
राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात-
शासन के अनुमोदन के बाद स्मैक माफिया छोटे प्रधान उर्फ शाहिद के खिलाफ पिट- एनडीपीएस की कार्रवाई की गई है। उसे इसका नोटिस भी जेल में तामील करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: नवंबर में त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन का होगा आयोजन
