लखनऊ : पीएचडी कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
लखनऊ । लखनऊ विश्वविद्यालय के कई विभागों ने पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इकोनॉमिक्स की पीएचडी कोर्स परीक्षा-2022 17 व 18 जून को होगी। विभाग के हेड प्रो. एमके अग्रवाल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 17 जून को रिसर्च मैथेडोलाजी इन इकोनामिक्स, 18 जून को एडवांस इन …
लखनऊ । लखनऊ विश्वविद्यालय के कई विभागों ने पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इकोनॉमिक्स की पीएचडी कोर्स परीक्षा-2022 17 व 18 जून को होगी।
विभाग के हेड प्रो. एमके अग्रवाल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 17 जून को रिसर्च मैथेडोलाजी इन इकोनामिक्स, 18 जून को एडवांस इन इकोनामिक्स थ्योरी एंड पालिसी विषय की कोर्स वर्क परीक्षा होगी। पीएचडी फ्रेंच कोर्स वर्क-2021 की परीक्षा 13 व 14 जून को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक, इंग्लिश विषय में पीएचडी कर रहे छात्रों के कोर्स वर्क की परीक्षा 13 से 16 जून तक होगी।
यह भी पढ़ें : लखनऊ: विश्वविद्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली, इसी के आधार पर मिलेगा वेतन
