लखनऊ : केजीएमयू परिसर में अतिक्रमण, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । राजधानी का केजीएमयू परिसर में भी अतिक्रमण है,यहां के नेत्र रोग विभाग के पीछे लंबे समय से अतिक्रमण है,लेकिन यहां का प्रशासन इस मामले में मौन साधे हुये है। हालांकि यह अतिक्रमण कोई नया नहीं है,कई बार अतिक्रण हटाने की बात केजीएमयू प्रशासन द्वारा की गयी ,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुयी। नेत्र रोग …

लखनऊ । राजधानी का केजीएमयू परिसर में भी अतिक्रमण है,यहां के नेत्र रोग विभाग के पीछे लंबे समय से अतिक्रमण है,लेकिन यहां का प्रशासन इस मामले में मौन साधे हुये है। हालांकि यह अतिक्रमण कोई नया नहीं है,कई बार अतिक्रण हटाने की बात केजीएमयू प्रशासन द्वारा की गयी ,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुयी।

नेत्र रोग विभाग के पीछे कई जगह पक्का निर्माण भी होने की बात बतायी जा रही है,कोविड के दौरान इस जगह का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दौरा भी किया था,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी,धीरे-धीरे यह अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। वहीं इस मामले में केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ.सुधीर सिंह ने जांच करा कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : पीएचडी कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

संबंधित समाचार