ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे गए 876 वाहनों के चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश के बाद गौतम बुद्ध नगर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो वहीं वाहनों के भी जमकर चालान काटे …

गौतम बुद्ध नगर। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश के बाद गौतम बुद्ध नगर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो वहीं वाहनों के भी जमकर चालान काटे जा रहे हैं। बुधवार रात पुलिस के द्वारा 876 वाहनों के चालान काटे गए।

पैदल मार्च के दौरान सड़क, मॉल, सर्राफा की दुकानों, मेट्रो स्टेशन व प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया एवं पिकेट ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद लिखा और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इन दौरान जगह-जगह पर पुलिस के द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को चेक किया। चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 876 वाहनों का नियमानुसार चालान भी किया गया।

पढ़ें- पीलीभीत: छतरी चौराहे पर सिपाही ने व्यापारी को पीटा, बिना वजह किया चालान

संबंधित समाचार