मुरादाबाद : दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मचा कोहराम
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना मझोला के गांव मिलक डिडौरा निवासी अंकुश मजदूरी करता था। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना मझोला के गांव मिलक डिडौरा निवासी अंकुश मजदूरी करता था। परिवार में विधवा मां महारानी, बड़ी बहन चांदनी और दो छोटे भाई विनीत और मोहित हैं। बुधवार शाम को अंकुश खुशहालपुर में मजदूरी करके बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में रसूलपुर पुलिया चौराहे पर पहुंचा तभी रसूलपुर सुनवाती की ओर से आ रही बाइक ने उसे उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मझोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएचओ मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि भाई विनीत की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : तालाब में उतराता मिला दो दिन से लापता युवक का शव, परिजनों में हड़कंप
