अयोध्या मंडल की स्वास्थ्य रैंकिंग में तीन अंक का उछाल किया गया दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या मंडल की स्वास्थ्य रैंकिंग में तीन अंक का उछाल दर्ज किया गया है। इससे पहले मंडल 10वें स्थान पर था, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या 7वें स्थान पर पहुंच गया है। अब अयोध्या टॉप-5 में आने की जद्दोजहद में है। प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में 14 सरकारी योजनाओं का संचालन स्वास्थ्य विभाग …

अयोध्या। अयोध्या मंडल की स्वास्थ्य रैंकिंग में तीन अंक का उछाल दर्ज किया गया है। इससे पहले मंडल 10वें स्थान पर था, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या 7वें स्थान पर पहुंच गया है। अब अयोध्या टॉप-5 में आने की जद्दोजहद में है।

प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में 14 सरकारी योजनाओं का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में चल रही योजनाओं की समीक्षा निदेशालय चिकित्सा व स्वास्थ्य द्वारा की जाती है। इस समीक्षा में अयोध्या मंडल को सातवां स्थान हासिल हुआ है।

मंडलीय समीक्षा में सीएम सिटी गोरखपुर को पहला स्थान, दूसरे पर आगरा और तीसरे में लखनऊ मंडल काबिज है। 14 योजनाओं में गर्भवती की सभी जांच, अस्पतालों में डिलीवरी की संख्या को बढ़ाना, सीएचसी पर 70 फीसदी डिलिवरी, 70 फीसदी जिला स्तरीय अस्पताल में डिलिवरी, जन्म दर, नवजात की देखभाल, बीसीजी का टीका, बच्चों को पूर्ण टीका, परिवार नियोजन पर प्रगति, टीबी की जांच, एचआईवी की जांच, आशाओं को प्रोत्साहन राशि आदि शामिल हैं।

स्वास्थ्य रैंकिंग में सुधार हुआ है। हम इस बार 7वें स्थान पर हैं। हमारा प्रयास है कि अयोध्या मंडल प्रदेश के टॉप-5 में आ जाए। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं पर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। डॉ. अजय राजा, अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

पढ़ें- मंकीपॉक्स के 30 देशों में 550 से अधिक मामले दर्ज, WHO ने कही ये बात

संबंधित समाचार