बाराबंकी: पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के छह मोबाइल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। चोरी किए गए 6 एंड्राइड मोबाइल फोन के साथ गुरुवार को पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह फोन उसने तब चुराए थे जब लखनऊ के कुछ छात्र यहां परीक्षा देने आए थे। लखनऊ के 18 पार्क रोड हजरतगंज निवासी विवेक कुमार कश्यप पुत्र राम शंकर 30 मई को …

बाराबंकी। चोरी किए गए 6 एंड्राइड मोबाइल फोन के साथ गुरुवार को पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह फोन उसने तब चुराए थे जब लखनऊ के कुछ छात्र यहां परीक्षा देने आए थे।

लखनऊ के 18 पार्क रोड हजरतगंज निवासी विवेक कुमार कश्यप पुत्र राम शंकर 30 मई को अपने मित्रों के साथ गंगा देवी लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज कोठी में परीक्षा देने आए थे। कॉलेज के अंदर फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी।

इसलिए सभी ने अपने फोन गाड़ी के टूल बॉक्स में रख दिए। जब वह परीक्षा देकर लौटे तो फोन गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को इस चोर दीपक पुत्र मथुरा निवासी डीह थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को इब्राहिमाबाद मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें- बरेली: मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

संबंधित समाचार