रामपुर: मामूली बात में अधेड़ को चाकू मारा, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात को शराब की दुकान पर हुए विवाद पर कुछ लोगों ने एक अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर …

रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात को शराब की दुकान पर हुए विवाद पर कुछ लोगों ने एक अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौक मोहम्मद सईद खां निवासी राशिद खां बुधवार रात को मिस्टन गंज में स्थित शराब की दुकान के बराबर में चाय की दुकान पर बैठा था। शराब की दुकान पर आए किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो राशिद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

उस पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आस पास के लोग उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। घटना के जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

बाद में इस मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि पानी को लेकर विवाद हो गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: शूटिंग स्पर्धा के 11 विजेताओं को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार