बाराबंकी: पलौली कांड में 3 महिलाओं सहित छह गिरफ्तार, एक की मौत, लाइसेंसी बंदूक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पलौली कांड में पुलिस ने गुरुवार को 3 महिलाओं सहित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को हुई इस घटना में गोली लगने से एक बहन की मौत हो गई थी जबकि अन्य दो भाई बहन जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घटना घर …

अमृत विचार/बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पलौली कांड में पुलिस ने गुरुवार को 3 महिलाओं सहित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को हुई इस घटना में गोली लगने से एक बहन की मौत हो गई थी जबकि अन्य दो भाई बहन जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घटना घर के सामने लगे पेड़ से गिरी सूखी टहनियों को बीनने को लेकर हुई थी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि इस मामले में अजय सिंह बेटा काली बख्श सिंह निवासी पलौली थाना असंद्रा ने अपने चाचा हरि बहादुर व मान बहादुर बेटा गढ़ फूल बख्श सिंह आदि के खिलाफ वसुंधरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

बुधवार को हुए इस घटनाक्रम में लकड़ी बीनने के विवाद में शुरू हुई मारपीट के दौरान अचानक हरे बहादुर सिंह ने अपने पिता फूल बख्श सिंह की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे उनकी बड़ी बेटी स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनके एक अन्य बेटा और बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को हरि बहादुर सिंह बेटा फूलबक्श सिंह, मान बहादुर सिंह बेटा फूलबक्श सिंह, शुभम सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह बेटा हरि बहादुर सिंह, बसन्ती सिंह उर्फ रामश्री पत्नी हरिबहादुर सिंह, रीता सिंह पत्नी मान बहादुर सिंह, रेशमा सिंह पत्नी रन बहादुर सिंह निवासीगण पलौली थाना असन्द्रा बाराबंकी को गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आलाकत्ल के साथ-साथ एक अदद बन्दूक लाइसेन्सी 12 बोर व 02 अदद जिन्दा व 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।

पढ़ें-बहराइच: नीलगाय के मांस के साथ पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार