गृहमंत्री अमित शाह और NSA अजीत डोभाल के बीच हुई बैठक, जम्मू कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा को लेकर हुई बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच एक मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में अजीत डोभाल के अलावा रॉ प्रमुख भी मौजूद थीं। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में आंतरिक सरक्षा को लेकर मीटिंग में बातचीत हुई है। वहीं ये भी माना जा रहा है एनएसए अजीत डोभाल की ये …

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच एक मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में अजीत डोभाल के अलावा रॉ प्रमुख भी मौजूद थीं। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में आंतरिक सरक्षा को लेकर मीटिंग में बातचीत हुई है। वहीं ये भी माना जा रहा है एनएसए अजीत डोभाल की ये मीटिंग जम्मू कश्मीर में बढ़ रही टारगेट किलिंग के बीच हुई है। वहीं कल गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति का जायजा भी लेंगे।

बता दें जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं लगातार हो रही घटनाओं से वहां रहने वाले हिंदू नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में बढ़ती घटनाओं के चलते इसकी जानकारी कल जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गृहमंत्री अमित शाह को देने वाले हैं। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ गृहमंत्री अमित शाह और रॉ प्रमुख की ये मीटिंग बेहद अहम मानी जा रही है। हालांकि मीटिंग का मकसद क्या है, इस बात को लेकर आधिकारिक सूत्रों की तरफ से कोई खुलासा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- खेल सुविधाओं का खिलाड़ियों को होगा फायदा: खट्टर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका