बहराइच: मदरसों में छापेमारी अभियान का हुआ शुभारंभ, जांच के दौरान मिली यह खामियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने गुरुवार से मदरसों में मिल रही शिक्षा जांच अभियान का शुभारंभ किया। जांच में मदरसे की स्थिति काफी खराब मिली। एक मदरसे में पढ़ रहे कक्षा आठ का छात्र सामान्य अंग्रेजी का जवाब भी नहीं दे पाया। इस पर सदस्य भड़क गई। किसी भी मदरसे …

अमृत विचार/बहराइच। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने गुरुवार से मदरसों में मिल रही शिक्षा जांच अभियान का शुभारंभ किया। जांच में मदरसे की स्थिति काफी खराब मिली। एक मदरसे में पढ़ रहे कक्षा आठ का छात्र सामान्य अंग्रेजी का जवाब भी नहीं दे पाया। इस पर सदस्य भड़क गई। किसी भी मदरसे में उर्दू के अलावा अन्य विषय की पढ़ाई होती नहीं मिली। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देने की बात कही।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में संचालित मदरसों में पठन पाठन की जांच राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को दिया है। अभियान का शुभारंभ गुरुवार को बहराइच जिले से शुरू हुआ। आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल और श्याम त्रिपाठी शहर के दरगाह में संचालित मदरसों की जांच करने पहुंची। दरगाह में संचालित मदरसे में आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने शिक्षा जांची।

उन्होंने बताया कि कक्षा आठ का छात्र एक सवाल का जवाब नहीं दे सका। इसको लेकर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि मदरसे में उर्दू के अलावा अन्य किसी विषय की पढ़ाई नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र के पास स्कूल की ड्रेस नहीं मिली न ही मदरसे में कोई ड्रेस कोड है। आयोग की सदस्य ने कहा कि सालरगंज में संचालित मदरसे में एक ऐसा छात्र मिला, जिसकी आयु 18 साल थी और वह मदरसे में लिखे गए शब्द को ही नहीं पढ़ पाया।

आयोग की सदस्य के मुताबिक कक्षा आठ के कई छात्र अंग्रेजी का सरल शब्द भी नहीं बता पाए। ऐसे में मदरसे में पढ़ाई कैसे चल रही है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने कहा कि निरीक्षण में जैसी रिपोर्ट मिली है। सबकी लिखित जानकारी शासन को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार से वेतन लेने वाले शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देना होगा। इस दौरान विभाग के अधिकारी विनय सिंह, दरगाह पुलिस समेत अन्य मौजूद रहे।

चूल्हे पर खाना बनाती दिखी महिला

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने दरगाह में मदरसे के निकट एक महिला के यहां निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला चूल्हे पर लकड़ी से खाना बनाती दिखी। इस पर उन्होंने उज्जवला योजना का गैस सिलेंडर और अनाज मिलने की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

पढ़ें-योगी सरकार ने मदरसों में रोज पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गाना किया अनिवार्य, रमजान के चलते रोका गया था निर्णय

संबंधित समाचार