पीलीभीत: निकाह का झांसा देकर शहर की दो युवतियों से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर शहर की दो युवतियों से दुष्कर्म किया गया। एक युवती को आरोपी ने नशा देकर बेहोश कर दिया। उसके बाद खुद ही नहीं, अपने कई परिचितों से भी शारीरिक संबंध बनवाए। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। दोनों पीड़िताओं से तहरीर मिलने के बाद कोतवाली …

पीलीभीत, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर शहर की दो युवतियों से दुष्कर्म किया गया। एक युवती को आरोपी ने नशा देकर बेहोश कर दिया। उसके बाद खुद ही नहीं, अपने कई परिचितों से भी शारीरिक संबंध बनवाए। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। दोनों पीड़िताओं से तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शहर की एक युवती ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि रामपुर के एक युवक से दो साल पहले उसका संपर्क हुआ। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 10 माह पूर्व निकाह करने के बहाने दिल्ली बुलाया। वहां आरोपी ने उसे एक कमरे में रखा और शारीरिक संबंध बनाए।

परिवार से बातचीत करने के बाद निकाह करने की बात कही और फिर पीड़िता को एक रिश्तेदार के घर उत्तराखंड के हल्द्वानी छोड़ गया। वहां कुछ दिन रहने के बाद वह वापस घर आ गई। नौ मई को आरोपी रामपुर से पीलीभीत आया। फिर पीड़िता को साथ रामपुर अपने घर ले गया। वहां एक दिन रूकी। दूसरे दिन पीड़िता को आरोपी घर छोड़ गया और यह कहा कि एक जून को वह बरात लेकर आएगा। इसे लेकर दोनों के परिजन की बातचीत भी हुई थी। परिवार वालों ने निकाह की तैयारी कर ली, लेकिन दिन भर के इंतजार के बाद भी बरात लेकर कोई नहीं पहुंचा। अब आरोपी निकाह करने से ही इनकार कर रहा है।

उधर, दूसरा मामला भी कोतवाली क्षेत्र से ही है। यहां की रहने वाली एक अन्य युवती ने दी गई तहरीर में बताया कि पूरनपुर का एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसका फोन नंबर ले लिया और फिर बातचीत करने लगा। प्रेमजाल में फंसाने के बाद निकाह का झांसा देकर कई बार होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। 25 मार्च को बरेली के एक फ्लैट में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। वहां पर उसका एक दोस्त भी मौजूद था। जब पीड़िता ने विरोध किया तो जल्द निकाह करने की बात कहकर चुप करा दिया।

15 मई को आरोपी निकाह की बात कराने के पूरनपुर अपने घर ले गया। वहां शरबत में नशीला पदार्थ दे दिया। उसके बाद आरोपी व उसके कई साथियों ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब निकाह से इनकार कर दिया है। शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दो शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। जांच मे सामने आए तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- हरीश वर्धन सिंह, कोतवाल।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: किराना व्यापारी का दुकान में मिला शव, कनपटी पर लगी थी गोली

 

 

संबंधित समाचार