अयोध्या: ब्लॉक कर्मियों की टीम ने जाम नालियों का किया निरीक्षण, साफ सफाई का दिया आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अयोध्या। तहसील सदर के मया ब्लाक अंतर्गत बेलवारी खान गांव के रामगंज बाजार में महबूबगंज रोड पर बीते दो पखवारे से जाम नालियों की समस्याओं को दूर करने के लिए ब्लाक कर्मियों की टीम ने निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण कर मामले से ब्लाक प्रशासन को अवगत कराया। बीडीओ ने जाम हुई नालियों की साफ …

अमृत विचार/अयोध्या। तहसील सदर के मया ब्लाक अंतर्गत बेलवारी खान गांव के रामगंज बाजार में महबूबगंज रोड पर बीते दो पखवारे से जाम नालियों की समस्याओं को दूर करने के लिए ब्लाक कर्मियों की टीम ने निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण कर मामले से ब्लाक प्रशासन को अवगत कराया। बीडीओ ने जाम हुई नालियों की साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

रामगंज बाजार में महबूबगंज रोड पर बनी नालियों में पानी का बहाव न होने की शिकायत बाजार वासियों ने की थी। समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने एक बार फिर मंगलवार को मामले से बीडीओ मया गौरीशा श्रीवास्तव से शिकायत दर्ज करायी थी।

बीडीओ के निर्देश पर स्थलीय सत्यापन करने एडीओ एएसपी विजय चौधरी, एडीओ सहकारिता राम विचार बर्मा,बीओ पीआरडी अमन वर्मा ,टेक्निकल असिस्टेंट चन्द्रेश, एपीओ नरेगा यदुवेन्द्र के साथ पहुंचे। जलनिकासी की व्यवस्था का मंथन करते हुए बाजार वासियो से बातचीत की। बीडीओ ने बताया कि शीघ्र सफाई करा दी जायेगी।

पढ़ें-आजमगढ़ : ब्लाक प्रमुख पर मारपीट का आरोप, धरने पर बैठे कर्मचारी

संबंधित समाचार