चीन के हुनान प्रांत में भारी बारिश और भूस्खलन में दो की मौत, चार लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चांग्शा। चीन के मध्यवर्ती हुनान प्रांत के हुआईहुआ शहर में गुरुवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। मायांग मियाओ ऑटोनॉमस काउंटी के तोंगलिंगशी गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से दो घर गिर गए और चार लोग …

चांग्शा। चीन के मध्यवर्ती हुनान प्रांत के हुआईहुआ शहर में गुरुवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। मायांग मियाओ ऑटोनॉमस काउंटी के तोंगलिंगशी गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक भूस्खलन हुआ।

भूस्खलन से दो घर गिर गए और चार लोग लापता हो गए। दूसरा भूस्खलन काउंटी के दाहुपिंग गांव में सुबह करीब 4 बजे हुआ, जिसमें दो पीड़ितों की मौत हो गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में बचावकर्मी एकत्र हैं और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें:- भारत ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, श्रीलंका को उर्वरकों की आपूर्ति का दिया आश्वासन

संबंधित समाचार