Russia-Ukraine War: यूक्रेन को मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम भेजेगा ब्रिटेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ने में मदद के लिए मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम भेजेगा। ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा कि यूक्रेनी सेनाओं की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए वह 80 किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता वाले एम 270 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम भेजेगा। जिससे यूक्रनी सेना की क्षमता …

लंदन। ब्रिटेन यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ने में मदद के लिए मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम भेजेगा। ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा कि यूक्रेनी सेनाओं की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए वह 80 किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता वाले एम 270 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम भेजेगा। जिससे यूक्रनी सेना की क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।

रक्षा सचिव ने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन के साथ खड़ा है और जरुरत पड़ने पर उसने महत्वपूर्ण हथियारों की आपूर्ति करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। विदेश मंत्रालय ने इस कदम को यूक्रेन को हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (एचआईएमएआरएस) देने के अमेरिका के फैसले का साथ देने के रूप में बताया है।

ये भी पढ़ें:- चीन के हुनान प्रांत में भारी बारिश और भूस्खलन में दो की मौत, चार लापता

संबंधित समाचार