बाराबंकी: तीन लाख 20 हजार की नकदी सहित कीमती जेवरात ले उड़े चोर
बाराबंकी। थाना घुंघटेर अंतर्गत एक गांव में देर रात बेखौफ अज्ञात चोर धावा बोलकर घर में रखी तीन लाख 20 हजार की नगदी सहित कीमती जेवरात उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी परिजनों को होने पर उन्होंने मामले की तहरीर स्थानीय पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई …
बाराबंकी। थाना घुंघटेर अंतर्गत एक गांव में देर रात बेखौफ अज्ञात चोर धावा बोलकर घर में रखी तीन लाख 20 हजार की नगदी सहित कीमती जेवरात उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी परिजनों को होने पर उन्होंने मामले की तहरीर स्थानीय पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना घुंघटेर के पचासा गांव निवासी सुरेश यादव खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार देर रात अज्ञात चोर मकान में छत के रास्ते दाखिल होकर घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी सोने की झुमकी, एक कमर बिछुआ, एक सोने का हार, एक जोड़ी चांदी की पायल, लगभग 100 ग्राम पुरानी चांदी सहित तीन लाख 20 हजार की नगदी व घरेलू सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह परिजनों ने जब घर के सामान को बिखरा हुआ देखा तो वह सभी अवाक रह गए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। परिजनों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची घुंघटेर पुलिस जांच- पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: डिफेंस कॉलोनी के एक घर में चोरों ने बोला धावा, पार किये नकदी समेत लाखों के जेवरात
