बरेली: सड़क हादसे में प्रापर्टी डीलर की मौत
अमृत विचार, बरेली। गर्जिया देवी के दर्शन कर लौट रहे प्रापर्टी डीलर की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए। थाना बारादरी के जगतपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाले संतोष कुमार उर्फ रिंकू (40) पुत्र श्याम बिहारी लाल …
अमृत विचार, बरेली। गर्जिया देवी के दर्शन कर लौट रहे प्रापर्टी डीलर की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए। थाना बारादरी के जगतपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाले संतोष कुमार उर्फ रिंकू (40) पुत्र श्याम बिहारी लाल प्रापर्टी डीलर थे।
बुधवार को वह पत्नी रुबी व बच्चों के साथ गर्जिया देवी मंदिर रामनगर गए थे। उनके साथ रामपुर में रहने वाली उनकी बहन भी गई थीं। लौटते समय वह बहन को रामपुर में छोड़कर बरेली आ रहे थे। कार मिलक-मीरगंज के बीच में पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह और उनकी पत्नी रुबी व बच्चे घायल हो गए। घायल संतोष को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मां व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- बरेली: हक की बात जिलाधिकारी के साथ में सबसे अधिक मकान की आईं शिकायतें
