कर्नाटक: कलबुर्गी जिले में बस में आग लगने से सात लोगों के झुलसकर मरने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्नाटक। कलबुर्गी जिले के कमलापुरा कस्बे के पास शुक्रवार को तड़के सड़क दुर्घटना के बाद एक निजी बस में आग लग जाने के कारण उसमें सवार सात लोगों के झुलसकर मरने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बस और टेंपो ट्रैक्स के बीच हुई टक्क्रर के बाद बस में आग लग गई थी। …

कर्नाटक। कलबुर्गी जिले के कमलापुरा कस्बे के पास शुक्रवार को तड़के सड़क दुर्घटना के बाद एक निजी बस में आग लग जाने के कारण उसमें सवार सात लोगों के झुलसकर मरने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बस और टेंपो ट्रैक्स के बीच हुई टक्क्रर के बाद बस में आग लग गई थी। बस में 29 यात्री थे जो गोवा से हैदराबाद जा रहे थे। 22 यात्री बच निकलने में सफल रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आग से बस पूरी तरह जल गई। घायलों को कलबुर्गी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि हादसे में टेंपो ट्रैक्स का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी के बाद कोरोना का शिकार हुईं प्रियंका गांधी, लोगों से की आवश्यक सावधानी बरतने की अपील

संबंधित समाचार