बहराइच: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, 15 दिन पहले ही हुआ था विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना निवासी एक विवाहिता ने शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मालूम हो कि 15 दिन पूर्व ही विवाहिता का शादी हुई थी। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमला गांव निवासी अर्चना गुप्ता (21) का विवाह पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम …

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना निवासी एक विवाहिता ने शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मालूम हो कि 15 दिन पूर्व ही विवाहिता का शादी हुई थी।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमला गांव निवासी अर्चना गुप्ता (21) का विवाह पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेहना निवासी पवन कुमार के साथ हुआ था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने विवाहिता अपने ससुराल में ही थी।

गुरुवार शाम को विवाहिता ने घर में ही साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके के लोगों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नव विवाहिता की मौत से तरह तरह की बात हो रही है।

पढ़ें- फतेहपुर: प्रेमिका की रुसवाई से आहत प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत

संबंधित समाचार