मुरादाबाद : नींद न पूरी होने से बढ़ रहा रक्तचाप और हार्ट अटैक का खतरा
मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी और सूरज की तेज तपिश बीमारियों को बढ़ा रही है। अस्पतालों में एक तरफ जहां उल्टी दस्त, डायरिया, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं उच्च रक्तचाप के मरीजों की मुश्किल बढ़ने से वह चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। गर्मी के चलते बेचैनी, नींद न पूरा होने से रक्तचाप …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी और सूरज की तेज तपिश बीमारियों को बढ़ा रही है। अस्पतालों में एक तरफ जहां उल्टी दस्त, डायरिया, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं उच्च रक्तचाप के मरीजों की मुश्किल बढ़ने से वह चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। गर्मी के चलते बेचैनी, नींद न पूरा होने से रक्तचाप बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। चिकित्सक लोगों को तेज धूप व गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
सूरज की तपिश व लू ने लोगों की दिनचर्या बेतरतीब कर दी है। न दिन को चैन है, न रात को सुकून। लोगों का वक्त उलझन, बेचैनी में बीत रहा है। इससे उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए खतरा बढ़ रहा है। नींद न पूरा होने से उनमें चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी आ रही है। इससे उनका रक्तचाप बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे मरीज इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन व चेस्ट फिजिशियन के पास इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उनको दवा लिखने के अलावा जीवनशैली को संयमित करने की सलाह दे रहे हैं।
सांस फूलने की समस्या की अनदेखा नहीं करें
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. प्रवीण शाह का कहना है कि तेज धूप व लू से बचकर रहने की जरूरत है। गर्मी से रात में न लोगों को जल्दी नींद आ रही और न दिन में चैन मिल रहा है। इससे रक्तचाप बढ़ने की आशंका बढ़ी है। ऐसे में बहुत सतर्क रहना चाहिए। सांस फूलने को नजरअंदाज न करें। पैदल चलने या दो-तीन मंजिल चढ़ने-उतरने से ही सांस फूलने लगती है तो इसको अनदेखा नहीं करना चाहिए।
दवा न छोड़ें
शरीर के तापमान का संतुलन बनाए रखने के लिए पानी हर आधे घंटे या एक घंटे पर पीएं, तेज धूप में रहने व हीट स्ट्रोक से पसीना बनाने वाली ग्रंथियां सूखने लगती हैं। शुष्क तापमान से बचें। कहा कि उनके पास इन दिनों ओपीडी में उच्च रक्तचाप के मरीजों के अलावा सांस व हृदय रोग के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीज अपनी पहले से चल रही दवा का नियमित सेवन करें। दवा को कतई न छोड़ें।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो तीन घंटे मूवी देखकर काटनी पड़ेगी ‘सजा’
