बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में संस्कृति विभाग की ओर से प्रशिक्षण और कार्यशाला के लिये हुई बैठक
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में संस्कृति विभाग की ओर से प्रशिक्षण और कार्यशाला के लिए बैठक हुई। जिसमें रंगमंच प्रशिक्षण शिक्षा एवं संस्कार कार्यशाला के लिए जगदीश केसरी और शिवांगी गुप्ता का चयन किया गया। भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से बहराइच में बाल रंगमंच प्रशिक्षण शिक्षा एवं संस्कार कार्यशाला का शुभारंभ पांच जून से किया …
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में संस्कृति विभाग की ओर से प्रशिक्षण और कार्यशाला के लिए बैठक हुई। जिसमें रंगमंच प्रशिक्षण शिक्षा एवं संस्कार कार्यशाला के लिए जगदीश केसरी और शिवांगी गुप्ता का चयन किया गया।
भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से बहराइच में बाल रंगमंच प्रशिक्षण शिक्षा एवं संस्कार कार्यशाला का शुभारंभ पांच जून से किया जाएगा। इसके लिए जिले के साहित्यकारों के साथ जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कलेक्ट्रेट में बैठक की।
जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान और भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के सहयोग 25 दिनों तक पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के लिए जगदीश केसरी और सहायक के रूप में शिवांगी गुप्ता का चयन किया गया है।
बैठक में संस्थान अध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष श्रद्धा पांडेय, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र पांडेय, संरक्षक गर्वित मल्होत्रा, अंकित वाल्मीकि, शिवम सिंह, सौरभ पाण्डेय समेत दोनों प्रशिक्षक शामिल रहे।
पढ़ें- दिल्ली के उपराज्यपाल ने डीजेबी अधिकारियों की बैठक बुलाई: आतिशी
