Kajari Teej 2022: कजरी तीज कब है? तीज की जानकारी,जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Kajari Teej 2022:  हमारे देश में कई तीज का त्यौहार मनाया जाता है – जैसे की हरियाली तीज , हरितालिका तीज (अखा तीज जिसे अक्षय तृतीया  भी कहा जाता है, इसके अलावा गणगौर तीज,कजरी तीज को बड़ी तीज या कजली तीज भी कहा जाता है। आपको बतादें कि तीया तिथि यानी 14 अगस्त 2022 रविवार …

Kajari Teej 2022:  हमारे देश में कई तीज का त्यौहार मनाया जाता है – जैसे की हरियाली तीज , हरितालिका तीज (अखा तीज जिसे अक्षय तृतीया  भी कहा जाता है, इसके अलावा गणगौर तीज,कजरी तीज को बड़ी तीज या कजली तीज भी कहा जाता है। आपको बतादें कि तीया तिथि यानी 14 अगस्त 2022 रविवार को कजरी तीज (kajari teej 2022) मनाई जाएगी. ये त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए प्रमुख माना जाता है।  विवाहित महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की सुख प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. कजरी तीज (kajari teej date) को कजली तीज या सातूड़ी तीज भी कहा जाता है।

कजरी तीज 2022 (Kajari Teej 2022) शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कजरी तीज भाद्रपद में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 13 अगस्त, शनिवार की देर रात 12 बजकर 53 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं तृतीया तिथि की समाप्ति 14 अगस्त, रविवार को रात 10 बजकर 35 मिनट तक है।

कजरी तीज की पूजा विधि

कजरी तीज के दिन भगवान शिव और पार्वती की उपासना की जाती है. इस दिन नीमड़ी माता की पूजा की जाती है। पूजा के लिए तालाब जैसी आकृति बनाने के लिए मिट्‌टी से पाल बनाई जाती है और नीम की टहनी को तालाब के भी भीतर दीवार पर लगाया जाता है। तालाब में कच्चा दूध और जल डाला जाता है और एक दीया प्रज्वलित किया जाता है। पूरे विधि विधान के साथ नीमड़ी माता को केला, सेब, सत्तू, नींबू, ककड़ी, रोली, मोली और अक्षत अर्पित करना चाहिए. घी और मेवे से बना प्रसाद चढ़ाएं. शाम को पूजा (kajari teej puja) के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर इस व्रत को खोला जाता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति