बलिया: युवक की चाकू मारकर हुई हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बीती रात बदमाशों ने सहतवार-चांदपुर मार्ग पर चांदपुर नदी बस्ती हरखु ब्रह्म बाबा का स्थान के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त 35 साल के राकेश सिंह पुत्र रामाकांत सिंह के तौर पर हुई। घटना के बाद से …

बलिया। बीती रात बदमाशों ने सहतवार-चांदपुर मार्ग पर चांदपुर नदी बस्ती हरखु ब्रह्म बाबा का स्थान के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त 35 साल के राकेश सिंह पुत्र रामाकांत सिंह के तौर पर हुई।

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक, राकेश सिंह गुरुवार देर शाम मृतक की एक युवक से मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान विवाद हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

थोड़ी देर बाद ही उन युवकों ने राकेश पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने राकेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश के पिता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज तक दबिश दे रही है।

पढ़ें- हरदोई: पुलिस टीम पर धारदार हथियार से हमला जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार