मुरादाबाद में ई-साइकिल का उद्घाटन, डीएम-एसएसपी ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक
मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व बाईसाइकिल दिवस पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शुक्रवार को शहर में नई उपलब्धि मिली। पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम ई-साइकिल की लाचिंग सर्किट हाउस में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल के अलावा स्मार्ट सिटी मिशन और नगर निगम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व बाईसाइकिल दिवस पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शुक्रवार को शहर में नई उपलब्धि मिली। पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम ई-साइकिल की लाचिंग सर्किट हाउस में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल के अलावा स्मार्ट सिटी मिशन और नगर निगम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में कारगर होगी यह इलेक्ट्रॉनिक साइकिल
- मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, महापौर ने सर्किट हाउस में इसे लांच करने के बाद खुद भी चलाया
उद्घाटन कार्यक्रम में संस्था ने ई साइकिल के सुरक्षा और जाम से निजात पाने के महत्व को समझाया। मंडलायुक्त ने कहा उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में ई साइकिल शुरू होने वाला पहला शहर हो गया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए अतिथियों ने इस पहल की सराहना की।
ई-साइकिल लाने वाली कंपनी के सीईओ अंशुमान सिंह ने प्रोजेक्ट की सुरक्षा के फायदे गिनाए। बताया कि सौ फीसदी इलेक्ट्रिक के तौर पर पर चलने वाली यह पहली ई साइकिल होगी। शहर में 35 जगहों स्टेशनों पर ई-साइकिल की सुविधा मिलेगी। जिसका किराए पर आमजन बाजार में आने जाने में इस्तेमाल कर सकेंगे।
ई साइकिल का पूरा सिस्टम आनलाइन रहेगा। ई-साइकिल को जीपीएस और जियो टैंगिग से कनेक्ट किया गया है। सीईओ ने बताया कि मुरादाबाद स्मार्ट सिटी के दायरे में ई साइकिल से सफर किया जाएगा। सीमा के बाहर जाते ही साइकिल जाम हो जाएगी। यही नहीं जीपीएस सिस्टम से ई साइकिल की लोकेशन का भी कंट्रोल कमांड सेंटर में पता चलता रहेगा।
26 जून से स्टेशन का संचालन शुरू हो जाएगा। 15 अगस्त तक शहर में सभी स्टेशनों को सक्रिय कर दिया जाएगा। 15 रुपये प्रति आधा घंटा इसका किराया रखा गया है। 15 सौ रुपये महीना सदस्यता शुल्क रहेगा। इस दौरान नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी मिशन के मुख्य अभियंता अनिल कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो तीन घंटे मूवी देखकर काटनी पड़ेगी ‘सजा’
