ENG vs NZ Lords Test : लॉर्ड्स में तेज गेंदबाजों का कहर, इंग्लैंड टीम 141 रन पर सिमटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। इंग्लैंड-न्यूजीलैंड लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड अपनी पहली पारी में नौ रन की मामूली बढ़त लेकर सिमट गई। पहली पारी में न्यूजीलैंड के 132 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 141 रन ही बना सकी। मैच की पहली दोनों पारियों में तेज गेंदबाजों का ही बोलबाला रहा। The ball continues to …

लंदन। इंग्लैंड-न्यूजीलैंड लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड अपनी पहली पारी में नौ रन की मामूली बढ़त लेकर सिमट गई। पहली पारी में न्यूजीलैंड के 132 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 141 रन ही बना सकी। मैच की पहली दोनों पारियों में तेज गेंदबाजों का ही बोलबाला रहा।

आपको बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। कीवी टीम ने लंच तक 39 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए। इसके बाद टीम के 102 रनों पर 9 खिलाड़ी आउट हुए। आखिर में टिम साउदी ने 26 और ट्रेंट बोल्ट ने 14 रन बनाते हुए टीम को 132 के स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टेस्ट से डेब्यू करने वाले मैटी पॉट्स और अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन ने 4-4 विकेट झटके। इनके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड और कप्तान बेन स्टोक्स को 1-1 सफलता को मिली।

सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। पहली पारी में न्यूजीलैंड को 132 पर निपटाने के बाद इंग्लैंड को बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत मिली। उसके ओपनर जैक क्राउली और एलेक्स लीस ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। जैक क्राउली को 43 रन के निजी स्कोर पर आउट कर जैमिसन ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ओली पॉप सात रन बनाकर 75 के टीम स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद पूर्व कप्तान जो रूट भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरू से टिककर खेल रहे एलेक्स लीस भी 25 रन बनाकर जल्द ही आउट हो गए। इन लगातार झटकों से इंग्लैंड की टीम आखिरी तक नहीं उबर सकी। जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स 1-1 रन बनाकर आउट हुए। टीम के पुछल्ले बल्लेबाज भी कोई कमाल नहीं कर सके और इंग्लैंड की टीम नौ रन की लीड के साथ पहली पारी में 141 पर आउट हो गई।

ये भी पढ़ें : दीपक चाहर को बहन मालती ने दी हनीमून पर जाने की सलाह, मजाकिया अंदाज में कही ये बात

 

संबंधित समाचार