अयोध्या: क्लबफुट से पीड़ित बच्चों के साथ डीएम ने काटा केक
अमृत विचार/अयोध्या। जिला अस्पताल में शुक्रवार को क्लबफुट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। डीएम नितिश कुमार ने क्लबफुट से पीड़ित बच्चों के साथ केक काटा। डीएम ने कहा कि क्लबफुट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें जन्म से ही बच्चे के पैर अंदर की तरफ मुड़े होते है और इसके कारण के सामान्य रूप से …
अमृत विचार/अयोध्या। जिला अस्पताल में शुक्रवार को क्लबफुट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। डीएम नितिश कुमार ने क्लबफुट से पीड़ित बच्चों के साथ केक काटा।
डीएम ने कहा कि क्लबफुट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें जन्म से ही बच्चे के पैर अंदर की तरफ मुड़े होते है और इसके कारण के सामान्य रूप से चलने फिरने में अक्षम होते हैं।
अगर समय पर इस बीमारी का इलाज कराया जाता है तो बच्चों को इससे छुटकारा दिलाया जा सकता है। डीएम ने आशा, एएनएम आदि से समन्वय कर जनपद में क्लबफुट से ग्रसित समस्त बच्चों को चिह्नित कर उचित इलाज उपलब्ध कराने निर्देश दिए।
डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मिरेकल फीट योजना के तहत क्लबफुट बच्चों को चिह्नित कर प्रत्येक शनिवार को परीक्षण किया जाता है। सीएमओ डॉ. अजय राजा, सीएमएस डॉ. चन्द्रभूषण नाथ त्रिपाठी, डॉ आर बी वर्मा मौजूद रहे।
पढ़ें-फतेहपुर: अवैध कटान जारी, एसडीएम ने राजस्व टीम को दिये जांच के निर्देश
