शिक्षिका हत्याकांड: गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए PSPSA ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
अमृत विचार/अयोध्या। शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड में अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अब तक खुलासा न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है। पुलिस ने एसोसिएशन से मंगलवार तक की मोहलत मांगी है। वहीं एसोसिएशन ने दोषियों …
अमृत विचार/अयोध्या। शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड में अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अब तक खुलासा न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है। पुलिस ने एसोसिएशन से मंगलवार तक की मोहलत मांगी है।
वहीं एसोसिएशन ने दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग है। चेतावनी दी है कि मंगलवार तक गिरफ्तारी न होने पर बुद्धवार से मृतका के परिवार के साथ शिक्षक कोतवाली अयोध्या में धरने के लिए बाध्य होंगे। इसके पहले पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत एसएसपी कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम बना था।
एसोसिएशन ने बताया कि सीओ सिटी व कोतवाल द्वारा संदेश दिया गया कि यदि मंगलवार तक मामले का पर्दाफाश नहीं होगा तो शिक्षक धरना प्रदर्शन के लिए स्वत्रंत होंगे। ज्ञापन देने में प्रांतीय संयोजक पंकज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष श्याम जी वर्मा, दयाशंकर भारती, राजीव सिंह, इंकलाब हैदर खान ,अटेवा के अभिनव सिंह राजपूत ,संदीप यादव, जगदीश वर्मा, अमरजीत वर्मा ,चंद्रजीत यादव, बसन्त वर्मा दिनेश वर्मा , अशोक वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें।
