बाराबंकी: छात्रों को शिकार बनाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाराबंकी। जनपद की सतरिख पुलिस ने परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को शिकार बनाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त धर्मेंद्र प्रताप पुत्र हरी सिंह निवासी मकान नंबर-304 भौवापुर हसनपुर डिपो थाना कौशांबी जनपद गाजियाबाद के पास से चोरी के 9 मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन आधार कार्ड, एक पैन …
बाराबंकी। जनपद की सतरिख पुलिस ने परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को शिकार बनाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त धर्मेंद्र प्रताप पुत्र हरी सिंह निवासी मकान नंबर-304 भौवापुर हसनपुर डिपो थाना कौशांबी जनपद गाजियाबाद के पास से चोरी के 9 मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, तीन डीएल, तीन मोबाइल सिम, एक एटीएम कार्ड, एक मेट्रो कार्ड व एक चार पहिया वाहन आदि बरामद किया है।
15 दिसंबर 2021 को लखनऊ राजाजीपुरम निवासी विशाल श्रीवास्तव ने सतरिख पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपनी प्रतियोगी परीक्षा देने इफैक्ट एकैडमी अयोध्या रोड आया था। परीक्षा के बाद वह जब अपनी स्कूटी के पास लौटा तो स्कूटी की डिग्गी में लगा लाक टूटा हुआ था। और स्कटी में रखा मेरा मोबाइल व पर्स गायब था। पर्स में मौजूद एटीएम के सहारे मेरे खास मेरे दो खातों से ₹94000 निकाल लिया गया है। पुलिस ने विशाल से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पुलिस की पूछताछ में शातिर चोर धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि वह योजना बनाकर स्कूल कॉलेजों में परीक्षा देने आए बच्चों की स्कूटी में रखें पर्स मोबाइल व विभिन्न उपकरणों को चोरी कर लेते हैं। जिसके बाद मोबाइल में लगे सिम कार्डों के माध्यम से एटीएम कार्ड से संबंधित बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंकों को टेक्स्ट मैसेज कर एटीएम कार्ड का नया पिन जनरेट करा लेते हैं। फिर नए पिन के सहारे जमकर ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। हमने इस तरह से प्राप्त मोबाइल सिम के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड बनवा रखे हैं। जिसका प्रयोग भिन्न-भिन्न शहरों में घटना को अंजाम देने के लिए करते हैं।
यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
