मुरादाबाद: ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में स्कूल खोलने का विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में ग्रीष्मावकाश के बीच भी स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों के लिए स्कूल खोलने का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। उन्होंने नगर शिक्षाधिकारी गिरिराज सिंह को ज्ञापन दिया। स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों के लिए स्कूल खोलने के आदेश का शिक्षक संघ ने किया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में ग्रीष्मावकाश के बीच भी स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों के लिए स्कूल खोलने का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। उन्होंने नगर शिक्षाधिकारी गिरिराज सिंह को ज्ञापन दिया।

  • स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों के लिए स्कूल खोलने के आदेश का शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महानगर इकाई ने खंड शिक्षाधिकारी को दिया ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र गिरिराज सिंह से मिलकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से इन कार्यों को विद्यालय खुलने के बाद कराने का अनुरोध किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रीष्मावकाश के बीच स्कूल खोलना शिक्षकों के साथ अन्याय है।

कहा कि कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि शिक्षकों को परेशान करने के लिए गर्मी में काम कराने के लिए स्कूल खोलने को विवश कर रहे हैं, जबकि दो साल से स्मार्ट सिटी मिशन का कार्य चल रहा है। अनुरोध किया कि 16 जून के बाद स्कूल खुलने पर इन कार्यों को कराया जाए। जिससे प्रधानाध्यापक अपने सामने इन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करा सकें। इस दौरान महानगर मंत्री उस्मान आरिफ, राहुल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सिस्टम के खोदे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, तीन घंटे बाद नाले से मिला शव

संबंधित समाचार