रामपुर : जिले में 77 अमृत सरोवर पर शुरू हुआ खुदाई का कार्य
रामपुर, अमृत विचार। जिले में 77 अमृत सरोवर पर खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा मिलक क्षेत्र में 14 अमृत सरोवर बनवाए जा रहे हैं। जिला पंचायत भी दो अमृत सरोवरों का निर्माण करा रही है। देश का सबसे पहला अमृत सरोवर पटवाई क्षेत्र में बन चुका है। अमृत सरोवर में लोगों …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में 77 अमृत सरोवर पर खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा मिलक क्षेत्र में 14 अमृत सरोवर बनवाए जा रहे हैं। जिला पंचायत भी दो अमृत सरोवरों का निर्माण करा रही है। देश का सबसे पहला अमृत सरोवर पटवाई क्षेत्र में बन चुका है। अमृत सरोवर में लोगों के लिए बोटिंग की व्यवस्था भी रहेगी इसके अलावा तरह-तरह के व्यंजन खाने के लिए मिलेंगे।
जिले में 77 अमृत सरोवर बनाए जाने को खुदाई का काम शुरू हो गया है। रामपुर की ग्राम पंचायत क्षेत्र में देश का पहला अमृत सरोवर बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में अमृत सरोवर बनाए जाने की प्रशंसा कर चुके हैं। मनरेगा के माध्यम से अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। अमृत सरोवर बनने से रामपुर में भू गर्भ जल स्तर में खासा सुधार आ जाएगा।
छह ब्लॉकों में चार ब्लॉक डार्क जोन में थे काफी प्रयास के बाद जिले के तीन ब्लॉक क्रिटिकल पोजीशन में आए हैं जबकि, एक ब्लॉक अभी भी डार्क जोन में है। ब्लॉक के डार्क जोन में होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है सिंचाई के लिए बोरिंग बंद करा दिए जाते हैं। अमृत सरोवर बनने के बाद भू गर्भ जल स्तर में सुधार आएगा। इसके अलावा जिले में 75 जगहों पर पिकनिक स्पॉट बनने से लोगों को रोजगार मिलेगा। सरोवर में लोग बोटिंग का लुत्फ भी ले सकेंगे। बोटिंग के लिए लोगों को पैसा खर्च करना होगा इसके अलावा चाय, कॉफी, टिक्की, सोंठ के बताशे, कोल्ड ड्रिंक आदि अमृत सरोवर पर मिलेगी।
इन ब्लॉकों में इतने बनाए जाएंगे अमृत सरोवर
ब्लॉक का नाम- अमृत सरोवरों की संख्या
1- सैदनगर- 12
2- चमरौआ- 12
3-शाहबाद- 13
4-बिलासपुर- 12
5-मिलक- 13
6-स्वार- 13
प्रधानमंत्री का सपना है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर जिले में 77 अमृत सरोवर बनाने का सरकार और समाज संकल्प लें। लगातार गिरते भूगर्भ जलस्तर के सुधार में निश्चित ही प्रधानमंत्री का संकल्प पड़ा परिवर्तन लाएगा। ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी भूमि पर मनरेगा से अमृत सरोवर का निर्माण कराकर जल संचयन से भूजल स्तर को गिरने से बचाने के साथ ही ऐसे अमृत सरोवर से आकर्षक माहौल और पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी। जिल में 77 गांवों में मनरेगा से अमृत सरोवर खुदवाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत द्वारा ब्लॉक चमरौआ और मिलक में एक-एक अमृत सरोवर तैयार कराया जा रहा है।-प्रभुदयाल, डीसी मनरेगा
ये भी पढ़ें:- रामपुर: पिता को खाना देकर जंगल से लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
