मुरादाबाद: रंजिश में किसान पर हमला कर 1.20 लाख रुपये लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुछ लोगों ने किसान पर रंजिशन हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पास मौजूद 1.20 लाख रुपये भी लूट लिए। पीड़ित यह रकम जमीन बेचकर लाया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को ससुर-दामाद के बीच मारपीट का मामला बता रही है। इसी के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुछ लोगों ने किसान पर रंजिशन हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पास मौजूद 1.20 लाख रुपये भी लूट लिए। पीड़ित यह रकम जमीन बेचकर लाया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को ससुर-दामाद के बीच मारपीट का मामला बता रही है। इसी के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मामला मूंढापांडे के गांव वीरपुर थान का है। यहां रहने वाले शाहदत अली ने सिरसखेड़ा निवासी उवैस को कुछ जमीन बेची थी। शहादत अली जमीन के पैसे लेकर उवैस के घर से अपने गांव जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीटा। आरोपी उससे एक लाख 20,000 रुपये भी लू कर ले गए। परिजनों ने घायल को मूंढापांडे सीएचसी में भर्ती कराया।

डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ मूंढापांडे हिमांश चौहान ने बताया कि आरोपी और पीड़ित आपस में ससुर दामाद हैं। किसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर लूट का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- ललितपुर : नाबालिग पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

संबंधित समाचार