ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- करोड़ों की जमीन उद्योगपतियों को देना चाह रही सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार करोड़ों की जमीन उद्योगपतियों को देना चाह रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सेरेमनी केवल दिखावा भर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को विकास की पटरी से बहुत दूर कर दिया है। इन्वेस्टर …

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार करोड़ों की जमीन उद्योगपतियों को देना चाह रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सेरेमनी केवल दिखावा भर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को विकास की पटरी से बहुत दूर कर दिया है।

इन्वेस्टर समिट को प्रदेश की जनता समझने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पहले भी दो बार प्रदेश में इन्वेस्टर समिट करा चुकी है, लेकिन प्रदेश सबसे गरीब प्रदेशों की सूची में तीसरे नंबर पर पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-Ground Breaking Ceremony : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियां अन्तिम दौर में, बार कोड चेक करा ले सकेंगे प्रवेश

संबंधित समाचार