बाराबंकी: ट्रक ढाबे पर खड़ी कर दो लाख रुपए लेकर फरार हुआ चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली के भिखरा गांव निवासी नीरज सिंह प्रधान प्रतिनिधि की 14 चक्का ट्रक चालक कोतवाली के ही संगम ढाबा पर गुरुवार को खड़ी करके फरार हो गया, जिसका कुछ अता पता नहीं चल सका। जिसकी तहरीर मोटर मालिक ने कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दी है। नीरज सिंह ने बताया कि मेरी गाड़ी …

हैदरगढ़/बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली के भिखरा गांव निवासी नीरज सिंह प्रधान प्रतिनिधि की 14 चक्का ट्रक चालक कोतवाली के ही संगम ढाबा पर गुरुवार को खड़ी करके फरार हो गया, जिसका कुछ अता पता नहीं चल सका। जिसकी तहरीर मोटर मालिक ने कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दी है।

नीरज सिंह ने बताया कि मेरी गाड़ी चालक हरियाणा के जिला यमुनानगर के सुग निवासी मोहम्मद इकराम ने गांव के निकट संगम ढाबा पर गुरुवार खड़ी करके भाग गया है बताया कि चालक के पास मेरे 2 लाख रूपये माल का भाड़ा था वह भी लेकर भाग गया।

यह भी पढ़ें:-बस्ती: सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत, चालक हुआ फरार

संबंधित समाचार