बरेली: आशाओं के धरने में पहुंचीं पैनी नजर संस्था की प्रदेश अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भदपुरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं के तीसरे दिन धरना स्थल पर पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने पहुंच कर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि आशाओं की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं हैं। लंबे समय से आशाओं का वेतन नहीं मिला है, जो गलत है। …

अमृत विचार, बरेली। भदपुरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं के तीसरे दिन धरना स्थल पर पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने पहुंच कर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि आशाओं की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं हैं। लंबे समय से आशाओं का वेतन नहीं मिला है, जो गलत है। उन्होंने इस दिशा में प्रयास कर जल्द राहत दिलाने की बात कही । कहा कि संस्था पूरी तरह महिलाओं के अधिकार के लिए जारी संघर्ष में हर प्रकार से उनके साथ है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अवैध होर्डिंग्स हटाने के दौरान अधिकारी-कर्मचारी के बीच विवाद

संबंधित समाचार