प्रयागराज: पीड़ितों का फोन न उठाने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज स्थित झूंसी थाना प्रभारी को पीड़ितों का फोन न उठाने पर एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल, जनसुनवाई के दौरान एसएसपी को शिकायत मिली कि थाना इंचार्ज अपना सीयूजी नबर नहीं उठाते हैं। एसएसपी अजय कुमार ने वहीं मौजूद जन शिकायत प्रकोष्ठ के एक दरोगा राम कुमार के मोबाइल नंबर से झूंसी …

प्रयागराज। प्रयागराज स्थित झूंसी थाना प्रभारी को पीड़ितों का फोन न उठाने पर एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल, जनसुनवाई के दौरान एसएसपी को शिकायत मिली कि थाना इंचार्ज अपना सीयूजी नबर नहीं उठाते हैं। एसएसपी अजय कुमार ने वहीं मौजूद जन शिकायत प्रकोष्ठ के एक दरोगा राम कुमार के मोबाइल नंबर से झूंसी के थाना प्रभारी यशपाल सिंह के सीयूजी नंबर पर फोन कराया।

उन्होंने फोन नहीं उठाया। एसएसपी ने जब अपने मोबाइल से वीडियो कॉल किया तो थाना प्रभारी ने फोन उठा लिया। पीड़ितों का फोन न उठाने का कारण पूछने पर थाना प्रभारी ने नंबर सेव न होने की बात कही। जिस पर गैर जिम्मेदाराना जवाब को सुनकर एसएसपी ने थाना प्रभारी यशपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : भाजपा कार्यकर्ता को लॉकअप में पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर

संबंधित समाचार