बरेली: 17 दिन बाद आरए बाजार में दूर हुई पानी की किल्लत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बीते 17 दिनों से कैंट क्षेत्र के आरए बाजार निवासी लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। शुक्रवार को यह किल्लत दूर हो गई। बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक के दौरान भीषण गर्मी में पानी की किल्लत होने से आरए बाजार की महिलाएं आक्रोशित हो गई थी। बोर्ड बैठक के दौरान …

अमृत विचार, बरेली। बीते 17 दिनों से कैंट क्षेत्र के आरए बाजार निवासी लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। शुक्रवार को यह किल्लत दूर हो गई। बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक के दौरान भीषण गर्मी में पानी की किल्लत होने से आरए बाजार की महिलाएं आक्रोशित हो गई थी। बोर्ड बैठक के दौरान ही सभी ने एकजुट होकर कैंट बोर्ड के सीईओ का घेराव किया था। अधिकारियों के अनुसार आरए बाजार में पानी की सप्लाई ओवरहेड टैंक से है। ऐसे में ओवरहेड टैंक में तकनीकी खराबी के चलते पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। 17 दिन गुजरने के बाद जल निगम ने टैंक में आई खराबी को दुरुस्त कर दिया है। जिससे बाजार में पानी की सप्लाई सुचारू हो गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शूटर्स 15वीं प्री यूपी स्टेट प्रतियोगिता में लगाएंगे निशाना

संबंधित समाचार