बरेली: दक्षिण से चल रही गर्म हवाओं ने पारा पहुंचाया 42 डिग्री
अमृत विचार, बरेली। दक्षिण पश्चिम से नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने तापमान को 42 डिग्री पहुंचा दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ी रही गर्मी से 8 जून तक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। महीने के पहले दिन से पारा जो 40 डिग्री के ऊपर चढ़ना …
अमृत विचार, बरेली। दक्षिण पश्चिम से नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने तापमान को 42 डिग्री पहुंचा दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ी रही गर्मी से 8 जून तक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। महीने के पहले दिन से पारा जो 40 डिग्री के ऊपर चढ़ना शुरू हुआ है तो लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
सूर्य की लगातार बढ़ती तपिश के कारण लोग परेशान हो गए हैं। अब तो धूप में निकलने से पहले लोग सोचने पर विवश हो रहे हैं। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर के मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पारा अधिकतम 42 व 27.2 न्यूनतम रहा। शुक्रवार को सुबह 55 तथा दोपहर में 32 प्रतिशत आद्रता रही। उन्होंने बताया कि 8 जून तक गर्म लू के कारण गर्मी और बढ़ेगी। इसके बाद बारिश होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- बरेली: कभी पिता थे दर्जी, मिलावटी सोना बेच बेटे बन गए करोड़पति
