सीतापुर: ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
सीतापुर। सड़कों पर भारी वाहन शहर में रोजाना फर्राटा भर रहे हैं। इसका नतीजा दो लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे ई रिक्शा पर सवार पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। ट्रक ने ही ई रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौके पर मौत …
सीतापुर। सड़कों पर भारी वाहन शहर में रोजाना फर्राटा भर रहे हैं। इसका नतीजा दो लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे ई रिक्शा पर सवार पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। ट्रक ने ही ई रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
तीन लोगों को इलाज के लिए पिकेट पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवारी जनों ने हंगामा भी काटा। मरने वालों में ई रिक्शा चालक 40 वर्षीय नीलू और शहरी निवासी दिगंत सिंह शामिल हैं।
दिगंत एक बैंक कर्मी बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में मछरेहटा का छैल बिहारी, मन्नी चौराहे का फैजान सहित तीन लोग शामिल हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में खासे हंगामे के बीच देर तक पुलिस मौजूद रही।
पढ़ें- गोरखपुर: अनियंत्रित डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल
