बाराबंकी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शुक्रवार को देर शाम सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। शुक्रवार की रात हैदरगढ़ स्थित नहर कॉलोनी लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे मार्ग पर 2 कार सवारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कोतवाली के ताले सिंह पुरवा मजरे अंसारी के निवासी शैलेंद्र  प्रताप सिंह उर्फ …

बाराबंकी। शुक्रवार को देर शाम सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। शुक्रवार की रात हैदरगढ़ स्थित नहर कॉलोनी लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे मार्ग पर 2 कार सवारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कोतवाली के ताले सिंह पुरवा मजरे अंसारी के निवासी शैलेंद्र  प्रताप सिंह उर्फ दीपक सिंह  (45) की रात को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपक सिंह को गंभीर अवस्था में घायल देखकर ग्रामीणों ने दूसरे कार चालक बिहार के रोहतास के निवासी संतोष  की पिटाई कर घायल कर दिया था।  जिनका ट्रामा सेंटर लखनऊ में अभी भी इलाज चल रहा है।

हादसे की खबर सुनकर रात में ग्रामीणों ने हाईवे पर आकर हंगामा काटने लगे थे। और  संतोष चालक की गाड़ी  को क्षतिग्रस्त करके आग लगा देने की बात कह रहे थे तभी  वहां पर सीओ हैदरगढ़ डॉक्टर बीनू सिंह कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा कोठी थाना अध्यक्ष आदि लोग भारी पुलिस फोर्स लेकर आ गए और हंगामा काट रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर  देर रात को मामला शांत करा दिया था।

पढ़ें- गोरखपुर: अनियंत्रित डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार