रायबरेली: मवेशी भगाने गए किशोर की कुएं में डूबकर मौत, परिजनों में पसरा मातम
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में खेत से मवेशी भगाने गया किशोर झाड़ियों में स्थित एक कुएं में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी कुएं में छलांग लगा दी लेकिन उसकी कोशिश नाकाम रही। मामला क्षेत्र के महतब खेड़ा मजरे गूढ़ा का है। गांव के राज बहादुर …
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में खेत से मवेशी भगाने गया किशोर झाड़ियों में स्थित एक कुएं में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी कुएं में छलांग लगा दी लेकिन उसकी कोशिश नाकाम रही।
मामला क्षेत्र के महतब खेड़ा मजरे गूढ़ा का है। गांव के राज बहादुर वर्मा अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। पास ही उनका इकलौता बेटा प्रेम शंकर भी था। प्रेम शंकर खेत में जानवरों से रखवाली कर रहा था। वह जानवरों को भगाने के लिए कुछ दूर स्थित झाड़ियों में गया था। फिर वापस नहीं लौटा।
कुछ देर बाद जब पिता ने उसकी तलाश की और जाकर झाड़ियों में देखा तो झाड़ियों के बीच स्थित एक कुएं में उनका बेटा डूब रहा था। राज बहादुर ने गांवो वालों को आवाज दी और खुद कुएं में छलांग लगा दी।
उसके बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने पिता पुत्र को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक प्रेम शंकर की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। बताते है कि प्रेम शंकर राज बहादुर का इकलौता बेटा था। वह मंदबुद्धि था।
पढ़ें- बाराबंकी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मचा कोहराम
