देवरिया: कदाचार के आरोप में एसआई निलंबित, वायरल ऑडियो को लेकर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक उप निरीक्षक (एसआई) को कदाचार के आरोप में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को निलंबित कर दिया है। संकल्प शर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक बदरूद्दीन खां का एक ऑडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी प्राथमिक जांच में एसआई …

देवरिया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक उप निरीक्षक (एसआई) को कदाचार के आरोप में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को निलंबित कर दिया है।

संकल्प शर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक बदरूद्दीन खां का एक ऑडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी प्राथमिक जांच में एसआई के खिलाफ शिकायत सही पाये जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि आडियो टेप में उप निरीक्षक महिला फरियादी से गुहार लगा रहा है कि उसकी नौकरी का सवाल है। इस पर आडियो में महिला फरियादी को एसआई द्वारा उसकी आबरू की कीमत पर भी काम नहीं होने की बात कहते सुना जा सकता है। इसमें महिला कह रही है कि उसका पति विदेश में रहता है।

इस पर एसआई अपने परिवार और बच्चों की दुहाई देकर महिला फरियादी से बख्श देने की गुहार लगाते सुने जा सकते हैं। ऑडियो टेप पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेकर एसआई को निलंबित कर दिया है।

पढ़ें- बागपत: ट्रक चालक से अवैध उगाही करने के आरोप में दो सिपाही निलंबित

संबंधित समाचार