कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। कांग्रेस ने रामपुर और आजमगढ़ की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।  इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस का प्रदेश में संगठन नहीं होने की वजह से इन दोनों सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का …

आजमगढ़। कांग्रेस ने रामपुर और आजमगढ़ की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।  इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

कांग्रेस का प्रदेश में संगठन नहीं होने की वजह से इन दोनों सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में कोई संगठन अभी पार्टी का नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में अभी पार्टी संगठन राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का इतंजार कर रहा है।

पढ़ें- Lok Sabha Election: बीजेपी ने फिर आजमगढ़ से निरहुआ को मैदान में उतारा, रामपुर सीट से भी उम्मीदवार का किया ऐलान

संबंधित समाचार