मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल व्यापारी की उपचार के दौरान मौत, कोहराम
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में सड़क हादसे में घायल व्यापारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में सड़क हादसे में घायल व्यापारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में जलालपुर निवासी विपिन भारद्वाज 48 पुत्र मेवाराम सीमेंट की दुकान चलाते है।व्यापारी की दुकान केलसा बॉर्डर पर हैं। परिजनों ने बताया कि वह 3 जून को दुकान से वापस आते समय राजकपूर थाना में किसी निजी काम से गए थे। इसी दौरान थाने से आते समय पपरासी चौकी के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने घायल को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौंप दिया।विपिन के परिवार में पत्नी सहित दो बेटे सुमित, अर्पित और एक बेटी वैष्णवी है।
सीएमएसडी स्टोर में कार्यरत स्वीपर की मौत पर जताया शोक
मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन संचालित सीएमएसडी स्टोर में कार्यरत स्वीपर विकास कुमार की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर स्टोर के प्रभारी सहित अन्य स्टाफ ने शोक जताया है। सीएमएसडी स्टोर के प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि विकास कुमार स्टोर में दस साल से अधिक समय से स्वीपर के पद पर कार्य करता था। तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय स्तर पर इलाज से राहत न मिलने पर परिवार के लोगों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसने निधन की सूचना पर शनिवार को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक जताने वालों में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, सीएमओ कार्यालय के अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार और स्टोर के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
कार से टक्कर में बाइक सवार घायल
मुंडापांडे थाना क्षेत्र में फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर जा रहे फैक्ट्री कर्मी की आचना आंख लग गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार में जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र में सरखेड़ा गांव निवासी मनोज 35 लांकड़ी स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह रात की ड्यूटी खत्म करके सुबह घर आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8:00 बजे थाना क्षेत्र में रामपुर हाईवे पर चंद्र ढाबा के पास अचानक उसकी आंख लग गई ।इसमें बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल जिला अस्पताल चिकित्सक घायल की हालत में सुधार बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मुठभेड़ में मूंढापांडे पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश, अस्पताल में भर्ती
