हरदोई: सेना में नौकरी के नाम पर जालसाज ने बेरोजगार को ठग, रुपए मांगने पर दे रहा है जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए एक बेरोजगार से 2 लाख 25 हजार रुपए ठग लिए गए। कई साल बीत गए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। बेरोजगार ने जब रुपए मांगे, तो ठगी करने वाले ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर देते हुए ठगी की सारी कारगुजारी …

हरदोई। सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए एक बेरोजगार से 2 लाख 25 हजार रुपए ठग लिए गए। कई साल बीत गए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। बेरोजगार ने जब रुपए मांगे, तो ठगी करने वाले ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर देते हुए ठगी की सारी कारगुजारी बताई है।

बताते है कि सुरसा थाने के भटेउरा मजरा म्योनी निवासी अनुज कुमार पुत्र आताराम ने सुरसा एसएचओ को दी तहरीर में कहा है कि उसी के गांव का ब्रजेश उर्फ बब्लू यादव पुत्र श्याम बिहारी ने उसे सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उससे 2 लाख 25 हजार रुपए ठग लिए थे।

2019 में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इतने साल बीतने के बाद भी अभी तक नौकरी नहीं मिली। अनुज कुमार का कहना है कि जब उसने ब्रजेश उर्फ बब्लू यादव से अपने रुपए मांगे तो उसने जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 35 लाख की ठगी

संबंधित समाचार