बहराइच: अब गांव में ही महिलाओं को मिलेगा बेहतर इलाज, सीएमओ ने किया प्रसव सेवा केंद्र का शुभारंभ
मिहिपुरवा/बहराइच। कुड़वा गांव में शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रसव सेवा केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि जंगल से सटे गांव की महिलाओं को अब गांव में इलाज मुहैया हो सकेगा। उन्हे इलाज के लिए दूर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मिहिपुरवा विकास खंड के ग्राम कुड़वा में स्थित उप …
मिहिपुरवा/बहराइच। कुड़वा गांव में शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रसव सेवा केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि जंगल से सटे गांव की महिलाओं को अब गांव में इलाज मुहैया हो सकेगा। उन्हे इलाज के लिए दूर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

मिहिपुरवा विकास खंड के ग्राम कुड़वा में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को जननी सुरक्षा योजना का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह रहे। उन्होंने फीता काट कर प्रसव सेवा केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सुविधाएं जांची।
सीएमओ ने कहा कि गांव प्रसव सेवा केंद्र खुलने से क्षेत्र की महिलाओं को इलाज में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को दूसरे स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गांव में ही गर्भवती महिलाओं का इलाज, प्रसव आसानी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग सरकारी अस्पताल ही इलाज के लिए जाएं।
इस दौरान डिवीजन प्रोग्राम मैनेजर राहुल पटेल, डीसीपीएम मो. राशिद, ब्लॉक स्वास्थ्य सूचना शिक्षा अधिकारी चौबे, बीसीपीएम अजय यादव, सीएचओ कंचन सिंह, एएनएम विजय लक्ष्मी व आशाए उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: चिकित्सा व्यावसायिक प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ
