हरदोई पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइकें और इंजन बरामद
हरदोई। पुलिस ने बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की तीन साइटें, पांच चेचिस और चार बाइक के इंजन बरामद किए हैं। शातिर बाइक चोरों को शहर की बावन चुंगी के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक कोतवाली शहर के एसआई धर्मेन्द्र सिंह, ऋषि कपूर, हेड कांस्टेबिल रमापति दिवाकर, …
हरदोई। पुलिस ने बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की तीन साइटें, पांच चेचिस और चार बाइक के इंजन बरामद किए हैं। शातिर बाइक चोरों को शहर की बावन चुंगी के पास से गिरफ्तार किया गया है।
एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक कोतवाली शहर के एसआई धर्मेन्द्र सिंह, ऋषि कपूर, हेड कांस्टेबिल रमापति दिवाकर, कांस्टेबिल पुनीत कुमार, कमलदीप और सचिन गुप्ता ने शनिवार को मुखबिर के बताए ठिकाने बावन चुंगी के पास से बावन कस्बे के भीखथोक निवासी लवकुश यादव पुत्र रुकुम चंद्र, लोनार थाने के तेरिया निवासी साजिद पुत्र शाकिर अली व तेरिया के ही अंकित गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता को दबोच लिया।
इस दौरान उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक, पांच चेचिस और चार बाइक के इंजन बरामद किए गए। एसपी श्री द्विवेदी ने बताया है कि पकड़े गए तीनों। शातिर चोर है। उनके बारे और भी जानकारियां जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पुलिस ने दो शातिर चोरों को गांजे के साथ किया गिरफ्तार, दोनों के विरुद्ध दर्ज हैं 21 मुकदमे
