गोंडा: कार्य में शिथिलता के चलते एक्सईएन व अधिशासी अभियंता का जिलाधिकारी ने रोका वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मनकापुर में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा …

गोंडा। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मनकापुर में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

तहसील मनकापुर में कुल 247 प्रार्थपा पत्र प्राप्त हुये जिसमें 7 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित करते हुये निर्देशित किए हैं कि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करायें।

उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारिण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली के अतिक्रमण को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायत कर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी भी करें।

इसके साथ ही पूर्व में आयोजित तहसील दिवस में प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि एक्सईएन प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग व अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-3 के द्वारा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से नहीं किया गया है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए हैं तथा तहसील परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा पौध रोपण भी कराया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एस. केसरी, डी.सी. एनआरएलएम, उपनिदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: रिपोर्ट लंबित होने पर तीन सीएचसी अधीक्षकों का रोका वेतन

संबंधित समाचार